





Thar पोस्ट न्यूज। अब सड़क हादसों में मदद करने वालो को नकद पुरस्कार मिलेगा। इसके लिए परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राह वीर योजना का शुभारंभ किया गया है। इस बारे में परिवहन अधिकारी रामेश्वर प्रसाद वैष्णव ने बताया कि योजना अंतर्गत राह वीर को 25 हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान में सिरोही जिला परिवहन अधिकारी रामेश्वर प्रसाद वैष्णव ने बताया कि योजना अंतर्गत राह वीर को 25 हजार रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। व्यक्तिगत मामलों में पुरस्कार के अतिरिक्त, सर्वाधिक योग्य राह वीरों (जिनका चयन पूरे वर्ष के दौरान सम्मानित किए गए लोगों में से किया जाएगा) के लिए हर साल 10 राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार दिए जाएंगे और प्रत्येक को 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। देखने मे आया है कि सड़क हादसों में पीड़ित लोगो की सहायता के लिए कोई आगे नही आता।




