ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20251106 WA0010 भैंरूरतन छंगाणी को कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान अर्पित Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। भैंरूरतन छंगाणी को कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान। प्रज्ञालय संस्थान द्वारा समाजसेवी, संस्कृतिकर्मी, पर्यावरणविदï्, संगीतज्ञ एवं लेखा विशेषज्ञ भैंरूरतन छंगाणी की समर्पित सेवाओं का मान करते हुए आज लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान भव्य समारोह में अर्पित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी शंकरलाल तिवाड़ी ने कहा कि भैंरूरतन छंगाणी बहुप्रतिभाशली व्यक्तित्व के धनी है। शिक्षाविदï् राजेश ने रंगा करते हुए भैंरूरतन छंगाणी की विभिन्न क्षेत्रों में दी गई सेवाओं को रेखांकित करते हुए उन्हें मौन साधक बताया। स्पीकमैके के दामोदर तंवर ने भैंरूरतन छंगाणी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश व वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने कहा कि छंगाणी विभिन्न कलानुशासनों के प्रति सकारात्मक भाव रखते हुए सेवाएं दी है छंगाणी को कमला रंगा सेवा सृजन सम्मान अर्पित करते हुए शंकरलाल तिवाड़ी एवं कमल रंगा ने उन्हें माला, शॉल, अपर्णा, प्रतिक चिन्ह, श्रीफल एवं सम्मान पत्र अर्पित किया।

इस सम्मान समारोह में आशानन्द कल्ला, भंवरलाल प्रजापत एवं हनुमान आचार्य ने छंगाणी के जीवन से जुड़े हुए अनेक अनछुए प्रसंग एवं उदाहरण रखकर उनकी सेवाओं को रेखांकित किया। इसी क्रम में विरेन्द्र व्यास, मक्खन भाटी, गोपाल थानवी ने अपनी बात रखते हुए छंगाणी को नेक इंसान एवं आम आवाम के प्रति समर्पित व्यक्ति बताया।
सम्मान समारोह में भंवरलाल प्रजापत, गिरीराज व्यास बंटी, धन्नु तांत्रिक, मगनेश्वर ओझा, अशोक सैन पप्पु, गोपाल छंगाणी, तोलाराम सहारण, अख्तर अली सहित सभी ने छंगाणी को माला पहनाकर सम्मान अर्पित किया। संचालन हनुमान आचार्य ने किया।


Share This News