ताजा खबरे
SAVE 20260817 214652 दुबई की शायर कौसर भुट्टो का सम्मान Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। बज्मे – वली, लालगढ़,बीकानेर के तत्वावधान में नागरी भंडार स्थित महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन मुशायरा आयोजित किया गया।
संस्था अध्यक्ष मुहम्मद इसहाक गौरी शफ़क़ ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से काव्य गोष्ठी ,मुशायरे और नगर की प्रतिभाओं के सम्मान कार्यक्रम आयोजित करती रही है जिसमें नगर के अनेक शायरों – कवियों को सम्मानित कर चुकी है।

गौरी ने बताया कि इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायरा परवीन शाकिर की स्मृति में रविवार को नगर की चार शख्सियतों ,समाज सेवी गुलाम मुस्तफा बाबू भाई, वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ,लेखक इसरार हसन कादरी और दुबई से शायरा कौसर भुट्टो का सम्मान किया गया।उन्हें सम्मान स्वरूप चांदी का मेडल,शाल व स्मृति चिन्ह प्रस्तुत किया गया और साफ़ा फूलों का हार पहनाया गया।इस अवसर पर उन्हें “परवीन शाकिर एवार्ड -2026” से नवाज़ा गया।

वरिष्ठ शायर जाकिर अदीब की अध्यक्षता व वरिष्ठ कवि – कथाकार मालचन्द तिवाड़ी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कवि सम्मेलन मुशायरे में वरिष्ठ शायर जाकिर अदीब ने “आजादी का दिन” रचना सुनाई।

डॉ ज़िया उल हसन कादरी ने “जो जुल्म करता हैं मजलूम पर यहां दिन रात/खुदा ही समझें उसे और उसे खुदा देखे” सुना कर वाह वाही लूटी। संस्था अध्यक्ष मुहम्मद इसहाक गौरी शफ़क़, संस्था सचिव माजिद खान गौरी,इमदाद उल्लाह बासित, असद अली असद,अब्दुल जब्बार जज़्बी, प्रमोद शर्मा, राजेंद्र स्वर्णकार,हनुमंत गौड़ ,विप्लव व्यास, कौसर भुट्टो, इसरार हसन कादरी और बाबूलाल छंगाणी ने भी उम्दा रचनाएं सुना कर वाह वाही लूटी। कार्य्रकम का संचालन डॉ ज़िया उल हसन कादरी ने किया।


Share This News