






Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। श्री पुष्करणा प्रन्यास व आयोजन समिति की ओर से मनाएं जा रहे पुष्करणा महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को मेहन्दी मांडणा प्रतियोगिता ,पत्रकार व साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बतौर अतिथि डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेन्द्र पुरोहित, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व उपनिदेशक विकास हर्ष ,समीक्षक डॉ अजय जोशी, सीए महेन्द्र चूरा व अनिल व्यास रहे। इस मौके पर सभी अतिथियों ने इस प्रकार के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना है तो साहित्यकार सर्जनकर्ता।

दोनों की लेखनी से जो परिवर्तन आता है व अपने आप में क्रांतिकारी होता है। अतिथियों ने समाज में इस प्रकार के व्यक्तित्वों को अनुकरणीय बताया। साथ ही पत्रकारिता व साहित्य के क्षेत्र में समाज की इन विभूतियों ने देशभर मेें नाम रोशन करने की बात कही। मेहन्दी मांडणा प्रतियोगिता की संयोजक राजकुमारी व्यास व आरती आचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 50 बालिकाओं ने अलग अलग प्रकार के भावों को मांडणें के जरिये उकेरा। इस अवसर पर अतिथि के रूप में पर्वतारोही डॉ सुषमा बिस्सा ,कंचन राठी, विभा बिहानी सहित हिमालय परिवार की सदस्या उपस्थित रही। मंच का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।
इनका हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में खुशाल चंद व्यास, मधु आचार्य, राजीव हर्ष, मोहन थानवी, अनुराग हर्ष, प्रमोद आचार्य, नीरज जोशी, रमेश बिस्सा, विमल छंगाणी, श्याम ओझा, उमाशंकर व्यास, सुरेश बोड़ा, बृजमोहन आचार्य, रमेश बिस्सा, जितेन्द्र व्यास, भंवरी देवी व्यास, परिमल हर्ष, जयनारायण बिस्सा, राजीव जोशी, उमाशंकर आचार्य, आनंद आचार्य, उषा जोशी, धीरेन्द्र आचार्य का सम्मान किया गया। साहित्यकार के रूप में कमल रंगा, अजय जोशी, डॉ नमामीशंकर आचार्य, डॉ बसंती हर्ष, डॉ कृष्णा आचार्य, संजय पुरोहित, डॉ रेणुका व्यास, राजेन्द्र जोशी, बृजरतन जोशी, डॉ हरिशंकर आचार्य, मनीष जोशी, अशोक रंगा, महेन्द्र रंगा ,शशांक शेखर जोशी, डॉ समीक्षा व्यास, नगेन्द्र किराडू, विप्लव व्यास ,सुधा आचार्य, जुगल पुरोहित, विशन मतवाला, राजेश व्यास, हरिदास हर्ष, इन्द्रा व्यास, शरद केवलिया, योगेश व्यास व सुनील गज्जाणी को सम्मानित किया गया।
