ताजा खबरे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के कार्यक्रम का स्थान फिर बदलाकोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के पदयात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविरडॉ. छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला 25 को, प्रो. आदित्य निगम का होगा व्याख्यानव्यापार पोस्ट : फोर्टी विस्तार को लेकर हुआ गहन मंथनजिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमजिला परिषद सदस्यों, प्रधानों की आरक्षण लॉटरी निकाली, जिला कलेक्टर सहित ये रहैदेश : बीजेपी ने प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी कीबीकानेर जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी, कुल 41 वार्डमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर आएंगे, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लाभार्थियों से संवाद…लेकिन अब इस स्थान परपितृ पक्ष 26 सितंबर से, क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ !
SAVE 20260902 230449 8 सितंबर को बीकानेर में राज्य स्तरीय साक्षरता समारोह,13 साक्षरताकर्मी होंगे सम्मानित Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ, नई दिल्ली राजस्थान शाखा के तत्वावधान में 8 सितंबर को 60वें विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर बीकानेर मुख्यालय पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में साक्षरता अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साक्षरता कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
संघ के सचिव एवं शिक्षाविद् ओमप्रकाश सारस्वत ने बताया कि समारोह के दौरान राज्य स्तरीय ‘अक्षर मित्र सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से 13 साक्षरता कर्मियों का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि सम्मानित होने वालों में श्रीगंगानगर के सूरजाराम सियाग, हनुमानगढ़ के दीनदयाल शर्मा, चूरू के ओमप्रकाश तंवर, नागौर की पुष्पलता व्यास, बीकानेर के एल.डी. पंवार, कोलायत के अवधेश कुमार शर्मा, लूणकरणसर के महेन्द्र सिंह शेखावत एवं जगदीश गोदारा, बीकानेर ग्रामीण के महबूब अली पंवार, श्रीडूंगरगढ़ के नेमीचंद मारू, नोखा के रामनारायण शर्मा, बीकानेर के मांगीलाल भद्रवाल तथा लीलाधर बोहरा शामिल हैं।
सारस्वत ने कहा कि साक्षरता कर्मियों ने समाज के वंचित एवं निरक्षर वर्ग तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ‘अक्षर मित्र सम्मान’ ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देने तथा साक्षरता आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का प्रयास है। समारोह में साक्षरता आंदोलन की उपलब्धियों, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर भी चर्चा की जाएगी।


Share This News