ताजा खबरे
SAVE 20261025 163311 राजरत्न सम्मान समारोह आयोजित Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। साहित्य, संगीत, संस्कृति, चिकित्सा एवं समाजसेवा के लिए संकल्पित संस्थान “प्रेरणा प्रतिष्ठान” बीकानेर द्वारा पत्रकार डॉ.नासिर जैदी, युवा संगीतकार गौरीशंकर सोनी तथा युवा साहित्यकार पुनीत कुमार रंगा को “राजरत्न सम्मान” अर्पित किया गया । सुदर्शना कुमारी कला दीर्घा, नागरी भण्डार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानितजनो को पुष्पहार, शॉल, श्रीफल, सम्मान पत्र, पुस्तके अर्पित कर उनकी सामाजिक सेवाओं को प्रेरणादायी बताया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि सम्मानित विभूतियों ने देश प्रदेश में नगर का नाम रोशन किया है । उन्होंने कहा कि समाज की विभूतियों का सम्मान गौरवमयी परंपरा की विशेषता है । कार्यक्रम अध्यक्ष व्यंग्यकार डॉ.अजय जोशी ने कहा कि समाज की सकारात्मक प्रवृत्तियों को आगे बढ़ाना आज की आवश्यकता है । प्रेरणा प्रतिष्ठान द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं को प्रेरित करने का प्रयास अनुकरणीय है ।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ लेखक अशफ़ाक कादरी ने कहा कि साहित्य, संगीत, संस्कृति, चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सेवाओं के साथ प्रेरणा प्रतिष्ठान द्वारा युवाओं को सम्मानित करना समाज में सकारात्मक संदेश है ।
प्रेरणा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रेमनारायण व्यास ने संस्था प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि गत चार दशकों से संस्थान द्वारा साहित्य ,संगीत, नाटक, संस्कृति, चिकित्सा समाजसेवा के क्षेत्र में अमरकीर्ति शिखर सम्मान, राजरतन सम्मान,सुंदर सुरभि सहित विभिन्न सम्मान 100 से अधिक विभूतियों को सम्मानित करने का गौरव प्राप्त किया है ।

कार्यक्रम संयोजक राजाराम स्वर्णकार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रेरणा प्रतिष्ठान के संस्थापक, रम्मत कलाकार, संस्कृतिकर्मी स्व डॉ राजनारायण व्यास के व्यक्तित्व कृतित्व पर पत्रवाचन किया । स्वर्णकार के साथ खेल लेखक आत्माराम भाटी, डॉ नमामीशंकर आचार्य में सम्मान पत्रों का वाचन किया । व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा, संगीतज्ञ ज्ञानेश्वर सोनी ने श्रीफल भेंट किए । मंच संयोजक विप्लव व्यास ने सम्मानित प्रतिभाओं का परिचय दिया । कार्यक्रम में सम्मानित डॉ.नासिर जैदी, गौरीशंकर सोनी, पुनीत कुमार रंगा ने अपना रचनाकर्म साझा किया । गौरीशंकर सोनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की ।

कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बोड़ा,व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा, साहित्यकार कमल रंगा, कवि कथाकार प्रमोद कुमार शर्मा, वरिष्ठ रंगकर्मी बी एल नवीन, समीक्षक डॉ गौरीशंकर प्रजापत, डॉ मोहम्मद फारूख, कमलकिशोर पारीक, कौशलेश गोस्वामी, ललित कुमार सिक्का, संजय श्रीमाली, ऋषि कुमार अग्रवाल, गिरिराज पारीक, गोपाल व्यास, महेंद्र जोशी, मा. मदन जैरी, संदीप भाटी, दीपक व्यास, अविनाश व्यास, चंदप्रकाश व्यास, मनमोहन व्यास सहित गणमान्य साक्षी बने।


Share This News