








Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। साहित्य, संगीत, संस्कृति, चिकित्सा एवं समाजसेवा के लिए संकल्पित संस्थान “प्रेरणा प्रतिष्ठान” बीकानेर द्वारा शनिवार 24 अक्टूबर को सायं 5.15 बजे सुदर्शना कुमारी कला दीर्घा नागरी भण्डार, बीकानेर में राजरत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा ।






प्रेरणा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रेमनारायण व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में पत्रकार डॉ.नासिर जैदी, युवा संगीतकार गौरीशंकर सोनी और युवा साहित्यकार पुनीत कुमार रंगा को राजरत्न सम्मान अर्पित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि कार्यक्रम के अध्यक्ष व्यंग्यकार डॉ.अजय जोशी, मुख्य अतिथि साहित्यकार राजेन्द्र जोशी एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ लेखक अशफ़ाक कादरी होंगे।