ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111143 3 भाजपा की कार्यशाला में प्रभारी की नाराजगी, इन नेताओं को नोटिस जारी होंगे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में अनुशासनहीनता देखने को मिली, जब बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गैरहाज़िर रहे। कार्यकारिणी के 118 सदस्यों में से केवल 77 और 82 प्रत्याशियों में से सिर्फ 41 ही पहुंचे। आठ सांसद और छह जिला अध्यक्ष भी अनुपस्थित रहे। इस पर प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने कड़ी नाराज़गी जताई और गैरहाज़िर नेताओं से जवाब तलब करने के निर्देश दिए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. अग्रवाल ने बताया कि भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर गांधी और शास्त्री जयंती तक ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाएगी। इस दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, नमो मैराथन, संगोष्ठियां, वृक्षारोपण, चित्रकला प्रतियोगिताएं और विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यशाला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। युवा मोर्चा की ओर से मोदी विकास मैराथन का पोस्टर और टी-शर्ट भी लॉन्च किए गए। 


Share This News