ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111414 राजस्थान में महिला चोर गैंग सक्रिय, बुजुर्ग को बनाया निशाना Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में पुरूष ही नही बल्कि महिला चोर गैंग भी सक्रिय है। सीकर में एक बुजुर्ग के पास से लाखों रुपए के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। तीन महिलाओं की गैंग ने काफी देर तक बुजुर्ग का पीछा किया और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार सीकर ग्रामीण निवासी बृजमोहन जाट जेवरात पर धागे बंधवाने के लिए शहर आए थे। धागे बंधवाने के बाद उन्होंने जेवरात बैग में रखे और खरीददारी करने निकल पड़े। वारदात के बाद महिलाएं बस डिपो पहुंचीं और जयपुर जाने वाली बस में बैठकर फरार हो गईं। पुलिस जांच में सामने आया कि महिलाओं ने बुजुर्ग का पीछा जेवरात की दुकान से ही करना शुरू कर दिया था और मौका मिलते ही बैग से जेवरात निकाल लिए। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है। चेक किया तो जेवरात गायब मिले। सीकर में महिला गैंग द्वारा चेन छीनने की वारदात हो चुकी है। बीकानेर में भी पिछले दिनों एक हॉस्पिटल में वारदात को अंजाम दिया गया।


Share This News