ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250911 WA0022 scaled मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक शिक्षकों ने दिया धरना Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन, बीकानेर ने गुरुवार सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर धरना आयोजित किया। यह धरना राज्य सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए गठित कमेटी के विरोध में किया गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार तुंदवाल, प्रोफेसर, मेडिसिन विभाग, ने बताया कि सरकार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ( ग्रुप- 2 ) के 220 बेड वाले अस्पतालों में कार्यरत पीजी डिग्रीधारी चिकित्सा अधिकारियों को, यदि वे 2 से 10 साल तक सेवा दे चुके हैं, तो सहायक आचार्य और सह-आचार्य के रूप में सीधे नियुक्त करने की संभावना पर विचार के लिए कमेटी बनाई है। यह प्रस्ताव एनएमसी के हालिया टीईक्यू (शिक्षक पात्रता योग्यता)दिशानिर्देशों के आधार पर है।

डॉ. तुंदवाल ने कहा कि इस कमेटी का गठन चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, एसोसिएशन इसका पुरजोर विरोध कर रही है और मांग करती है कि कमेटी को तत्काल भंग किया जाए। धरने में शामिल चिकित्सा शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार कमेटी को भंग नहीं करती।

इससे पहले, प्रशासन को धरने की सूचना दी जा चुकी थी और सरकार को ज्ञापन सौंपकर चिकित्सा शिक्षकों की कमी दूर करने के वैकल्पिक उपाय सुझाए गए थे।

धरने में डॉ. संजय कोचर, डॉ. परमेंद्र सिरोही, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. रजनीश वी. बरार, डॉ. अशोक लुनिया, डॉ. बीसी घीया, डॉ. रोहिताश कुलरिया, डॉ. नीलिमा अरोड़ा, डॉ. मुकेश बेनीवाल, डॉ. भागीरथ राम बिश्नोई, डॉ. दुर्गा शंकर , डॉ. मधुसूदन , डॉ. इंद्रपुरी, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. महेंद्र सिसोदिया, डॉ. जीएस तंवर, डॉ. विवेक सामोर, डॉ. सरोज, डॉ. हेमंत जैन, डॉ. अजीत बेनीवाल, डॉ. सचिन बांठिया, डॉ. अजय बेनीवाल, डॉ. सीपी बोराण, डॉ. आत्माराम, डॉ. अरुण शर्मा सहित कई चिकित्सक शिक्षक शामिल हुए


Share This News