Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए बीकानेर रेंज के आईजी हेमंत शर्मा ने लूणकरनसर और नापासर थानाधिकारियों को नोटिस जारी किए है। दोनों थाना क्षेत्रों में एक ही हफ्ते में हुए हादसों में दो लोगों की मौत और चार गंभीर घायल हो चुके हैं। आईजी शर्मा ने पहले ही जिले के पुलिस अधिकारियों को सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए थे।