IMG 20250527 111143 1 भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में अवकाश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मॉनसून ने हालात पस्त कर दी है। इस बीच मौसम विभाग ने भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। इसके चलते शनिवार को अजमेर, कोटपूतली-बहरोड़ और बूंदी जिले के सरकारी व निजी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी रही। जिला कलक्टरों के आदेशानुसार प्री-प्राइमरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा। स्कूल स्टाफ का समय यथावत रहेगा। आदेश की अवेहलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूम्बर, उदयपुर में अ​त्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जालोर, सिरोही, राजसमंद, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अजमेर, बारां, ब्वावर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बालोतरा, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, पाली और फलौदी में भारी बारिश का येेलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, जैसलमेर में भी मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है


Share This News