ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20250904 210541 म्यूजियम सर्किल के पास कांग्रेस का प्रदर्शन, बदहाल सड़कों सहित अन्य समस्याओं को लेकर फूटा आक्रोश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भाजपा सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है-यशपाल गहलोत **प्रशासन केवल मीडिया मैनेजमेंट करता है -बिशनाराम सियाग।

बेहाल बीकानेर टूटी सड़के बदबूदार पानी कीचड़, और कुंभकर्ण की नींद सोया बीकानेर नगर निगम की लापरवाही को लेकर आज बीकानेर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों यशपाल गहलोत बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में म्यूजियम सर्किल मोड़ पर जल भराव को लेकर नगर निगम को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनिट का मौन धारण किया। और श्रद्धांजलि बोर्ड को उस गंदे पानी में प्रवाहित किया गया।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि जिला प्रशासन को प्रतिवर्ष मानसून के दौरान आने वाली वर्षा की खबर होने तथा मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद नगर निगम सहित सम्बन्धित विभाग क्यों सोए रहते है। राज्य की भाजपा सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है, ऐसा प्रतीत होता है।लाखों रुपए सैलेरी व सुख सुविधा पाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों का निक्कमापन साफ झलकता है।

देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि लाखों रुपए टैक्स देने वाली जनता की समस्याओं के निराकरण के विषय में भजनलाल सरकार गम्भीर नहीं है। बीकानेर शहर के भीतर से गुजरने वाले सभी हाइवे की सड़कें बरसात के कारण लबालब कीचड़ से भरी हुई है,इसके साथ ही सभी सड़कों में गहरे गड्ढे हो रखे हैं।परन्तु जिला प्रशासन तथा सरकार में इन समस्याओं पर संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है।प्रशासन केवल छद्म मीडिया मैनेजमेंट करता है जिससे जनता को खबर पढ़ व सुनकर लगे कि प्रशासन काम कर रहा है।

जिला संगठन महामंत्री नितिन वत्सस व प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर एडवोकेट जगदीश शर्मा, प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान आरिफ, आनंद जोशी, ओमप्रकाश मेघवाल, पूनम चन्द भाम्भू, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, राजपाल कुलहरि सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।


Share This News