ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20250903 WA0019 साहित्य अकादेमी द्वारा साहित्य मंच का आयोजन Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट , न्यूज। नई दिल्ली साहित्य अकादेमी द्वारा आज साहित्य मंच का आयोजन किया गया जिसमें चार लेखकों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। तीन रचनाकारों श्रीविलास सिंह, मृदुला प्रधान, आशमा कौल ने जहाँ अपनी कविताएँ सुनाईं, वहीं नरेंद्र नागदेव ने अपनी कहानी का पाठ किया। श्रीविलास सिंह की कविताओं के शीर्षक थे – बख़्तियार खिलजी की बीवियाँ, विज्ञापन, घर, ईश्वर से, बदले हुए नाम का शहर एवं देह। इसके बाद उन्होंने एक ग़ज़ल भी प्रस्तुत की।

उनकी कविताओं में वर्तमान समय की विडंबनाओं के बीच जहाँ एक ओर ईश्वर से बदलने की अपील थी तो घर को याद करती वह स्मृतियाँ भी थी जो कहीं भी रहते हुए अपने मन में घर को बसाए रखती हैं। मृदुला प्रधान और आशमा कौल की कविताओं में भी ऐसी स्मृतियाँ थी जो उनके बचपन और नए बनते शहरों में अपने को तलाशने की ख्वाहिश लिए हुईं थी।

वरिष्ठ कथाकार नरेंद्र नागदेव ने अपनी कहानी लिस्ट प्रस्तुत की, जिसमें एक व्यक्ति एक ऐसी लिस्ट में वर्षों से अपना नाम तलाश रहा है जो उसे एक नए और सुंदर जीवन जीने की दिलासा दे सके। इस कहानी की बहुत सुंदर और भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी उपस्थित पाठकों को रोमांचित किया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कवि एवं कथाकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अकादेमी के उपसचिव देवेंद्र कुमार देवेश ने किया।


Share This News