ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20250826 WA0014 भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई द्वारा बंगला नगर में परिषद गुरु वंदन छात्र अभिनंदन" कार्यक्रम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई द्वारा आज बंगला नगर में परिषद का राष्ट्रीय प्रकल्प “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) ने बताया कि शिष्य के जीवन में कठिनाई रूपी अंधियारा गुरु के आशीर्वाद से दूर हो जाता है इसीलिए गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर होता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वास्तु सलाहकार आर के सुथार, पूर्व पार्षद माणक लाल कुमावत, कार्यक्रम अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा), लक्ष्मी नारायण व्यास, घीसू सिंह प्रधानाचार्य ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कौशलेश गोस्वामी एवं कार्यक्रम प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कर्ष कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

प्रधानाध्यापक घीसूसिंह के अनुसार कार्यक्रम में होनहार विद्यार्थियों के रूप में हिमांशी व्यास व विजय मारू को खेल क्षेत्र में, मोनिका, अतुल खत्री, खुशबू प्रजापत को श्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप मे, रितेश नंदिनी को लोक कला एवं लोकगीत के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।

लक्ष्मी नारायण व्यास ने बताया कि श्रेष्ठ गुरु जनों के रूप में हिना नांगल, ठाकुरदास स्वामी, लक्ष्मी कश्यप, प्रतीक आचार्य, ज्योति सुथार आदि गुरुओं का गुरु वंदन विद्यार्थियों के द्वारा चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


Share This News