ताजा खबरे
IMG 20250821 WA0013 हवाई सेवा : बीकानेर से सूरत सीधे फ्लाईट शुरू की जाए Rajasthan News Portal मुंबई
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने लिखा पत्र। बीकानेर से सूरत सीधे फ्लाईट शुरू करने की रखी मांग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने किंजरापु राममोहन नायडू केन्द्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर बीकानेर से सूरत नियमित फ्लाइठ चालू करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि सूरत वाणिज्यिक एवं व्यापारिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण व्यवसायिक केन्द्र है बीकानेर सहित श्रीडूंगरगढ, नोखा, खाजूवाला, कोलायत के लगभग 50 हजार व्यापारी सूरत में निवास करते हेै, बीकानेर ज्वैलरी का व साडी एवं कपडा व्यवसाय का एक बडा केन्द्र है, सूरत सीधे फ्लाईट होने से व्यापारियों को सुविधा होगी। बीकानेर से सुरत सप्ताह में लगभग 10 से 12 रेल की सुविधा है और लगभग 15 से 20 बसे प्रतिदिन परिवहन करती है। इनमें यात्री भार लगभग 800 से अधिक रहता है, इसके अलावा बीकानेर के काफी लोग सूरत निवास करते है, जो सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों हेतु बीकानेर आते है।

बीकानेर से सूरत डायमंड, ज्वैलरी, कपड़ा व साड़ी के व्यवसायी आवागमन करते है, उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही उपरोक्त व्यवसायियों को राहत भी मिलेगी। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल आपको यह आश्वस्त करता है कि बीकानेर से फ्लाईट फुल पैंक चलेगी व इसके लिए प्रयास भी किए जाएगें। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिलकर फ्लाईट चालु करने की मांग पहले भी रखी जिसपर मंत्री जी द्वारा प्रयास किए जा रहे है पत्र की प्रतिलिपि राजेन्द्र बघेला निदेशक नाल एयररपोर्ट को सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में सचिव संजय जैन सांड, किशन लोहिया, विजय बाफना, ओमप्रकाश आदि भी शामिल रहे। इस अवसर पर सभी ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का दिल्ली-बीकानेर वंदे भारत ट्रेन की स्वीकृति जारी करने व लालगढ़-बीकानेर ट्रेक के दोहरीकरण लगभग 11.08 किलोमीटर रेल मार्ग की डबल लाइन परियोजना के लिए ₹278.63 करोड़ की राशि स्वीकृत करने पर आभार व्यक्त किया इन दोनो कार्यो से बीकानेर के लोगो को आवागमन में सुगमता होगी।


Share This News