ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20250821 WA0029 scaled देहदान का संकल्प, सिंवर दंपति सहित 4 लोगों ने भरा संकल्प पत्र Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विभाग में गुरुवार को एक प्रेरणादायक आयोजन के तहत रावलामंडी निवासी, किसान श्योपत सिंवर (53) और उनकी पत्नी विमला सिंवर (52) सहित चार गणमान्य व्यक्तियों ने देहदान का संकल्प पत्र भरा। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि की उपस्थिति में संकल्प पत्र कॉलेज प्रशासन को सौंपा गया।

सिंवर दंपति के अलावा जीवन दायिनी ब्लड सेवा समिति के संस्थापक और बीएसएफ से सेवानिवृत्त विनोद कुमार बिश्नोई (45), जिन्होंने अब तक 3,000 से अधिक यूनिट रक्त दान करवाया, तथा समाजसेवी कुणीक गौड़ (42) ने भी देहदान का संकल्प लिया।

इस दौरान सभी ने एक स्वर में कहा कि यह निर्णय उनकी स्वप्रेरणा से लिया गया है, ताकि समाज को कुशल डॉक्टर उपलब्ध हो सकें।

डॉ. राकेश मणि ने संकल्प लेने वाले सभी व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस नेक कार्य से ग्रामीण क्षेत्रों में भी देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इस अवसर पर ट्रॉमा सेंटर के सीएमओ डॉ. एल.के. कपिल उपस्थित रहे।


Share This News