Thar पोस्ट न्यूज। नीले ड्रम में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 14 से। जहां रविवार को एक घर की ऊपरी मंजिल पर रह रहे यूपी निवासी एक व्यक्ति का शव अर्द्ध नग्न अवस्था में किचन में रखे नीले ड्रम में मिलने से सनसनी फैल गयी। यह शव वार्ड 14 की आदर्श कालोनी के एक मकान की छत पर रसोई में नीले ड्रम में मिला। इसका पता दुर्गंध आने पर चला। घटना के बाद से ही मकान मालिक , मृतक की पत्नी और तीनों बच्चे गायब है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान मालिक राजेश शर्मा के बेटे जितेंद्र शर्मा और मृतक हंसराज एक ही ईंट भट्टे पर काम करते थे। पिछले माह 5 जुलाई को जितेंद्र हंसराज और उसके परिवार को अपने यहां किराए पर रखने के लिए लाया था। मृतक हंसराज पोस्ट खाड़ेपुर जिला शाजहाँ पुर यूपी का रहने वाला था सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने एफएसएल टीम को बुलाया और किचन से ड्रम को बाहर निकलवाया। ड्रम एक बेडशीट से ढका हुआ था। साथ जी शव पर नमक डाल हुआ था, ताकि शव जल्दी सड़े ओर दुर्गंध न आए।
घटना के समय मकान मालिक और उसके दोनों बेटे घर से बाहर थे। घर में केवल जितेंद्र का बेटा और उसकी मां थी। आसपास के लोगों ने बताया की शनिवार शाम तक मृतक बच्चे मोहल्ले में ही थे लेकिन उसके बाद पूरा परिवार गायब हो गया।