ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
kashanaga ma eka ghara ma nal darama sa shava mal 8aa8e2038881d44f1e23f73e4e5c30d0 नीले ड्रम में मिला शव, राजस्थान में वारदात से सनसनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। नीले ड्रम में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 14 से। जहां रविवार को एक घर की ऊपरी मंजिल पर रह रहे यूपी निवासी एक व्यक्ति का शव अर्द्ध नग्न अवस्था में किचन में रखे नीले ड्रम में मिलने से सनसनी फैल गयी। यह शव वार्ड 14 की आदर्श कालोनी के एक मकान की छत पर रसोई में नीले ड्रम में मिला। इसका पता दुर्गंध आने पर चला। घटना के बाद से ही मकान मालिक , मृतक की पत्नी और तीनों बच्चे गायब है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान मालिक राजेश शर्मा के बेटे जितेंद्र शर्मा और मृतक हंसराज एक ही ईंट भट्टे पर काम करते थे। पिछले माह 5 जुलाई को जितेंद्र हंसराज और उसके परिवार को अपने यहां किराए पर रखने के लिए लाया था। मृतक हंसराज पोस्ट खाड़ेपुर जिला शाजहाँ पुर यूपी का रहने वाला था सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने एफएसएल टीम को बुलाया और किचन से ड्रम को बाहर निकलवाया। ड्रम एक बेडशीट से ढका हुआ था। साथ जी शव पर नमक डाल हुआ था, ताकि शव जल्दी सड़े ओर दुर्गंध न आए।

घटना के समय मकान मालिक और उसके दोनों बेटे घर से बाहर थे। घर में केवल जितेंद्र का बेटा और उसकी मां थी। आसपास के लोगों ने बताया की शनिवार शाम तक मृतक बच्चे मोहल्ले में ही थे लेकिन उसके बाद पूरा परिवार गायब हो गया।  


Share This News