ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250814 WA0012 1170x1170 1 भीखाराम चांदमल का महा 56 भोग” स्पेशल थाली और 56 भोग का प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स लॉन्च Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भीखाराम चांदमल ने इस कृष्ण जन्माष्टमी पर अपने ग्राहकों के लिए विशेष “महा 56 भोग” स्पेशल थाली और 56 भोग का प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स लॉन्च किया है, जिसमें परंपरागत भोग की शान और आधुनिक पैकेजिंग का अनोखा संगम देखने को मिलता है।पहली झलक में ही आकर्षित करने वाली महा 56 भोग थाली सुंदर कमल आकार की डिजाइन में सजी है, जिसमें 56 प्रकार के व्यंजन कलात्मक तरीके से सजाए गए हैं। इसमें काजू, बादाम, केसर, पिस्ता, ड्राई फ्रूट, मावा और शुद्ध घी से बनी मिठाइयाँ, विभिन्न प्रकार के नमकीन, तुलसी अंजीरी, पंजीरी, माखन हांडी, पंचामृत, काजू-मिसरी, किशमिश, स्लाइस केक, फलाहारी चिप्स, पारंपरिक मिष्ठान और लजीज स्नैक्स शामिल हैं।

विशेष आकर्षण के रूप में थाली और बॉक्स में माखन हांडी केक, पंच सोम (पांच प्रकार के शुद्ध प्रसाद मिश्रण), मोर पंख और बांसुरी जैसे सजावटी-धार्मिक प्रोडक्ट्स भी दिए गए हैं, जो जन्माष्टमी की थीम को और भव्य बना देते हैं। 56 भोग का स्पेशल गिफ्ट बॉक्स आकर्षक पैकेजिंग में तैयार किया गया है, जिसमें सभी आइटम्स 56 अलग-अलग खानों में सुव्यवस्थित रूप से रखे गए हैं, ताकि हर व्यंजन की ताजगी और स्वाद बरकरार रहे। यह बॉक्स न केवल जन्माष्टमी बल्कि दीपावली, होली, तीज, करवाचौथ, सगाई और शादियों जैसे विशेष अवसरों पर उपहार के रूप में भी उपयुक्त है।

भीखाराम चांदमल ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर नवरतन अग्रवाल ने बताया “हम हर साल अपने ग्राहकों के लिए जन्माष्टमी पर कुछ नया और खास लाने की कोशिश करते हैं। इस बार महा 56 भोग को पारंपरिक स्वाद और आधुनिक अंदाज में पेश किया है, ताकि लोग भगवान श्रीकृष्ण के भोग का आनंद घर बैठे ले सकें।”

दोनों ही विशेष आइटम्स 1100 रुपए के किफायती दाम में कोटगेट, केईएम रोड, बड़ा बाजार और श्रीगंगानगर रोड स्थित भीखाराम चांदमल के आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं, जहां ग्राहक सीधे खरीदारी कर सकते हैं और अपने प्रियजनों को उपहार स्वरूप भेंट कर सकते हैं।


Share This News