ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250814 214446 कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत कोटगेट से पब्लिक पार्क तक मशाल जुलूस निकाला गया।

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने कोटगेट से पैदल मार्च करते हुए पब्लिक पार्क स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल तक मशाल जुलूस निकालते हुए वोट चोरी से बनी केंद्र की मोदी सरकार के तुरंत इस्तीफा देने के नारे लगा रहे थे।

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार और अन्य राज्यों में बनी भाजपा सरकार वोट चोरी से बनी है भाजपा फर्जी वोटरों को किस तरह चुनावो से पहले मतदाता सूची में दाखिल करवाती है उसका सारा चिट्ठा राहुल गांधी जी ने खोल दिया है अब केंद्र भाजपा सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी और पूरी कैबिनेट को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए

देहात जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि भाजपा के राज में जिस तरह जनप्रतिनिधियों के साथ व्यवहार किया जाता है जिस तरह कानून और संवैधानिक संस्थाओं का नाजायज इस्तेमाल किया जाता है सभी मंत्रियों को इस्तीफा स्वेच्छा से सौंप देना चाहिए वरना जनता इनको सत्ता से उखाड़ फेकेंगी

पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि आज ये साबित हो गया है कि वर्तमान केंद्र सरकार झूठ पर टिकी है बीकानेर लोकसभा भी इन्होंने इसी सहारे जीती है इनको सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं।

पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि भाजपा का चाल चरित्र शुरू से ही झूठ की बुनियाद पर टिका है आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक भाजपा सिर्फ झूठ बोलती आई है अब समय आ गया है कि इनके झूठ को घर घर पहुंचना है

संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि मशाल जुलूस में मंत्री लक्ष्मण कड़वासरा, लूणकरणसर प्रत्याशी डॉक्टर राजेंद्र मुंड, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, गजेंद्र सिंह सांखला, प्रदेश सचिव रामनिवास कूकना, पीसीसी सदस्य मकसूदअहमद, हरिराम बाना, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला शिवर, शहर महिला जिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़, देहात महिला अध्यक्ष शांति बेनीवाल, यूथ अध्यक्ष प्रदीप शर्मा यूंथ अध्यक्ष भंवरलाल कूकना,डॉ प्रिति मेघवाल, शर्मिला पंचारिया, मुमताज़, मनोज किराडू, सिंवरी देवी निरमा मेघवाल, तोलाराम सियाग, अशोक बुढ़िया, सोहन महिया, विमल भाटी, भगवांनाथ, आनन्द सिंह सोढा, श्रवण रामावत, पूनमचन्द भाम्भू, श्रीकृष्ण गोदारा, जयकिशन, इकबाल, सांवरमल भादू, जगदीश चंद्र, मुरली गोदारा, अभिमन्यु जाखड़, दीपक चौधरी, राजकुमारी व्यास, आशा स्वामी, मनोज,याकूब अली, अकरम अली, उमा सुथार,प्रेमलता, सलीम भाटी, आजम, हरिशंकर, प्रेम, जावेद, वन्दना, संजय गोयल, दिलीप आदि ने विचार रखे।


Share This News