ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111143 2 स्वाधीनता दिवस: मुख्य समारोह शुक्रवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा करेंगे ध्वजारोहण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह शुक्रवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण व मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

मार्च पास्ट में आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन, राजस्थान पुलिस की महिला एवं पुरूष विंग, बोर्डर होम गार्ड, अरबन होमगार्डस, एनसीसी सात राज.बटालियन छात्र एवं छात्रा विंग, महारानी कॉलेज, स्टूडेंट पुलिस कैडेस महारानी स्कूल,बीबीएस स्कूल, सोफिया स्कूल, स्कॉउट, गाइड कैडेट्स सहित कुल 14 टुकड़ियां शामिल होंगी। परेड का नेतृत्व आरआई सुश्री कविता पूनिया करेंगी। इस दौरान आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैंड ने सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरेंगे। इस दौरान देशभक्ति की भावना और संस्कृति से सराबोर कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।


Share This News