Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। आज जिले में सोलर प्लांट्स के लिए काटी जा रही हजारों खेजड़ीे के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ का जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष फुट पड़ा। गंगाथियेटर से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते पहुंचे यूथ कांग्रेसजनों ने बेरिकेटस पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं कुछ युवकों ने बेरिकेटस भी गिरा दिए। जिससे आक्रोशित पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी। इस दौरान तीन चार जनों के चोटें आई है। जिन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहीं प्रदर्शन कर रहे नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यूथ कांग्रेस ने कलेक्टर को पहले ही ज्ञापन दिया था कि वो गुरुवार को प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान करीब एक बजे बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पुलिस और आरएसी के जवान तैनात थे। आंदोलनकारी ज्ञापन देने के लिए बेरिकेड्स तोड़कर अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन इन्हें बाहर ही रोक दिया गया। आखिरकार पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। भागते हुए कई कांग्रेस नेता सड़क पर गिर गए।
प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष भंवर कूकना, शहर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनराम सियाग, प्रदेश महासचिव फऱमान कोहरी, राजेश गोदारा, आकाश लोहिया, तोलाराम सियाग ,प्रफुल्ल हटीला, महिला कांग्रेस की देहात अध्यक्ष शांति बेनीवाल ,शहर अध्यक्ष शशिकला राठौड, मुमताज शेख, निरमा मेघवाल ,रिछपाल गोदारा, गिरधारीलाल कूकना, सत्तार कोहरी ने गिरफ्तारी दी।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकना ने कहा कि सरकार को अनेक बार आगाह करने के बाद भी जिले में लगातार खेजडिय़ों को काटा जा रहा है। इसको लेकर विश्नोई समाज पिछले दो सालों ने धरने प्रदर्शन कर रहा है। उसके बाद भी सरकार किसी की सुनवाई नहीं कर रही है। हालात यह है कि खेजड़ी काटने वाली सोलर कंपनियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में सोलर कंपनी संचालकों के हौसले बुलंद हो चले है।