ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250813 WA0034 श्री अर्जुन मेघवाल व श्री महावीर रांका ने वितरित किए तीन हज़ार तिरंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। तिरंगे के तीनों रंगों की महत्ता है। केसरिया रंग देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है, मध्य में सफेद रंग धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है तीसरा हरा रंग उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाता है। यह उद्गार केन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने बुधवार नोखा रोड स्थित सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत व्यक्त किए।

बीकानेर सांसद श्री अर्जुनराम मेघवाल ने विद्यार्थियों को अशोक चक्र व उसकी 24 तीलियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस तिरंगे की शान के लिए हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल व यूआईटी के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका द्वारा बाफना स्कूल के लगभग तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को तिरंगे वितरित किए गए। बाफना स्कूल के सीइओ डॉ. पीएस वोहरा ने केन्द्रीय मंत्री एवं रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर रांका का अभिनन्दन किया। डॉ. पीएस वोहरा ने बताया कि विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति रचनाओं की प्रस्तुति दी।

ट्रस्ट के युधिष्ठरसिंह भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, चम्पालाल गेदर, गुमानसिंह राजपुरोहित, वेद व्यास, जसराज सिंवर, शंभु गहलोत, शंकरसिंह राजपुरोहित, महावीर सिंह चारण, पवन सुराना, ओम राजपुरोहित, रामेश्वर पारीक, रमेश भाटी, गणेशमल जाजड़ा, शिवलाल तेजी, ओमप्रकाश नायक, प्रकाश मेघवाल, शक्तिसिंह शेरुणा, अर्पित तंवर, हिमांशु टाक, कमल गहलोत, अमर खंडेलवाल एवं प्रणव भोजक आदि उपस्थित रहे।


Share This News