ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20250811 WA0019 बीकानेर रेलवे स्टेशन पर मुसाफिरों को दी जल सेवा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई के पदाधिकारियों ने रेल मुसाफिरों को जल सेवा दी। भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) और कार्यक्रम अतिथि गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवाडी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर पानी पिलाने जैसे पुण्य कार्य करना लोक में रहकर अलौकिक कार्य ही है।

कार्यक्रम संयोजक राकेश कोचर और सचिव विक्रांत कच्छावा के अनुसार समाजसेवी लोग भी अपने हाथों से यात्रियों को जल पिलाकर खुशी और आनंद महसूस करते हैं। कौशलेश गोस्वामी, राजकुमारी व्यास ने बताया कि पानी पिलाने का कार्य एक धार्मिक कार्य है जिससे सूर्य देव भी प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।

फोर्ट स्कूल प्रधानाध्यापिका पिंकी जोशी और संस्कार संयोजक धनराज सेन,उपाध्यक्ष राकेश शर्मा और संपर्क संयोजक लीला कृष्ण चावला ने बताया कि जहां ट्रेन कम समय के लिए रूकती है वहां सामाजिक संगठन सेवा कार्य कर रहे हैं। महिला संयोजिका ज्योति शर्मा और विक्रम सांखला महिला सहसंयोजिका श्वेता खत्री, गौतम गहलोत, प्रिंस सेठिया, महेंद्र कोचर, पदम बघेला, दिनेश माथुर, दीपक खत्री सवेंद्र सिंह, प्रशांत सांखला, ललित गहलोत, साँवर सोलंकी गिरीशा, कोमलदीप आदि का सहयोग रहा।


Share This News