ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20250727 WA0008 scaled बीएसएफ की विशाल साईकल रैली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। खेलो इंडिया फिट इंडिया के तत्वाधान में बीएसएफ के द्वारा विशाल जनसंपर्क साइकिल रैली का आयोजन। आज क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल बीकानेर में श्री अजय लूथरा उप महानिरीक्षक (डीआइजी )के द्वारा खेलो इंडिया फिट इंडिया के तत्वाधान में विशाल जनसंपर्क साइकिल रैली को झंडा दिखाकर क्षेत्रीय मुख्यालय बीएसएफ सागर रोड बीकानेर से रवाना किया गया। यह साइकिल रैली सीमा सुरक्षा बल क्षेत्रीय मुख्यालय से व्यास कॉलोनी, म्यूजियम सर्किल, कोर्ट गेट, किला मार्ग, गंगानगर चौराहा, शार्दूल रोड से होते हुए वापिस क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर पहुंची।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्कूल बच्चों, सरकारी कर्मचारी, स्वयंसेवक वर्ग और स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है कि अगर हम स्वस्थ रहेंगे तो हमारी हर दैनिक क्रियाकलाप भी सुचारू रूप में रहेंगे। इससे नागरिकों को उनके स्वास्थ्य और दैनिक क्रियाकलाप के प्रति जागरूक और सचेत किया जा सकेगा इस रैली से स्थानीय लोगों में शारीरिक फिटनेस तो बढ़ेगा ही साथ ही साथ मानसिक संतुलन भी अच्छा बना रहेगा इस पहल का लक्ष्य नागरिकों को नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना ताकि एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो साइकिल चलाना एक अच्छा व्यायाम है जो कि शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ- साथ पर्यावरण के प्रति भी जिम्मेदारी का संदेश देता है साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति जागरूकता बनाना था इसी को ध्यान में रखते हुए साइकिल रैली का आयोजन किया गया इस साइकिल रैली में श्री अशोक कुमार कमांडेंट,श्री नवीन मोहन शर्मा कमांडेंट,श्री बाबूलाल यादव कार्यवाहक कमांडेंट 179वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, अधिकारी,अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं स्थानीय साइकिलिस्ट यूथ शामिल हुए।


Share This News