ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20250720 134918 रामदेवरा मेले में ड्रोन व खास कैमरों से होगी निगरानी! निरीक्षण के दौरान सख्त निर्देश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पश्चिमी राजस्थान रामदेवरा मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। बुधवार को जिला कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत और जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने रामदेवरा स्थित विख्यात बाबा रामदेव मंदिर परिसर का दौरा कर पूर्व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मेला समिति, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी ने रामसरोवर तालाब, जिगजेग रूट और कस्बे का पैदल भ्रमण कर श्रद्धालुओं के लिए बनाई जा रही सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पिछले पांच वर्षों के दौरान सामने आई समस्याओं और चुनौतियों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि इस बार किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खुद मैदान में उतरते हुए रामदेवरा कस्बे की प्रमुख गलियों और मंदिर क्षेत्र में ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी की संभावनाएं टटोलीं। अधिकारियों से विचार विमर्श कर श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने बाबत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मेले में जेब कतरे एंव चोरी आदि के कुछ दल सक्रिय हो जाते हैं उनकी धरपकड़ एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु विशेष दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण के लिए भी ठोस रणनीति बनाई जाए।


Share This News