ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250725 WA0020 महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के पदोन्नत शिक्षकों का अभिनंदन, पौधे लगाए Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अखिल भारतीय राष्ट्रैक्षिक महासंघ राजस्थान उच्च शिक्षा बीकानेर इकाई की तरफ से पश्चिम विभाग प्रमुख प्रोफेसर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पदोन्नत 11सह आचार्यो का अभिनंदन व बधाई प्रेषित की गई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की तरफ से सेवा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर शशिकांत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ उज्ज्वल गोस्वामी, विभाग सह संयोजक प्रोफेसर हेमेन्द्र अरोड़ा तथा डूंगर महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष प्रोफेसर मातृ शर्मा ने सभी साथियों को मुंह मीठा करवा कर पुष्प भेंट किए गए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल एवं चयन समिति के सदस्य एवं संगठन के पूर्व महामंत्री डाक्टर ग्यारसी लाल जाट ने सभी पदोन्नत साथियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों को अपनी भूमिका को पहचानते हुए समाज में उपयोगी भूमिका निभाने की आवश्यकता है।
पश्चिम क्षेत्र प्रमुख डॉ दिग्विजय सिंह ने पदोन्नत सभी साथियों को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन हेतु सभी को प्रतिबद्ध होकर कार्य करना पड़ेगा। तभी वास्तव में शिक्षा नीति का लाभ हित धारक तक पहुंच सकेगा। प्रोफेसर सिंह ने कहा कि संगठन निरंतर इस हेतु हितधारकों के साथ संवाद स्थापित कर रहा है और उसकी उपादेयता आदि का विश्लेषण कर उपयोगी बनाने हेतु प्रयासरत है।

एक शिक्षक- एक वृक्ष
राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा ) की स्थानीय इकाई द्वारा एक शिक्षक – एक वृक्ष कार्यक्रम के तहत संगठन के पूर्व महामंत्री श्री ग्यारसी लाल जाट एवं अखिल भारतीय पश्चिम क्षेत्र प्रमुख श्री दिग्विजय सिंह शेखावत के सानिध्य में आज महाविद्यालय में डूंगर सिंह जी की प्रतिमा स्थित पार्क में पर्यावरण संरक्षण हेतु गुलाब के १०१ पौधे लगाए गए । इस कार्यक्रम में संवित विमर्शानंद जी, एमजीएसयू के कुलगुरु आचार्य मनोज जी दीक्षित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बीकानेर विभाग संचालक माननीय टेक चंद जी बरडिया और महाविद्यालय के प्राचार्य आर के पुरोहित मौजूद थे ।ध्यान रहे कि संगठन ने पूर्व में दिनांक २३ जुलाई को भी ५१ फलदार वृक्षों के साथ में छायादार वृक्ष भी लगाए थे । आज भी महाविद्यालय के शिक्षकों  और विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई इसमें  पौधारोपण के साथ ही उन वृक्षों की सुरक्षा होती रहे और पानी  निरंतर मिलता  रहे इसकी भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासंघ की स्थानीय इकाई पदाधिकारी भी मौजूद थे।


Share This News