ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111143 1 बीकानेर में एएसआई निलंबित, इस थाने का मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल के पास हुए एक हमले के बाद वायरल वीडियो में कथित रूप से ASI रामभरोसी आरोपियों के साथ शराब पार्टी करते नजर आए। जिसके बाद एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने उन्हें तत्काल निलंबित कर खाजूवाला मुख्यालय भेज दिया है। यह मामला बीकानेर शहर के सोनगिरी कुआं क्षेत्र निवासी युवक साहिल के साथ मारपीट से जुड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के वक्त ASI शराब ठेके पर आरोपियों के साथ जाम टकरा रहे थे। इस दौरान दो युवकों पर हमला हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि अब तक पुलिस ने इस वीडियो की औपचारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन मामले की आंतरिक जांच शुरू हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि अगर वीडियो की सत्यता साबित होती है तो और भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

इस प्रकरण ने एक बार फिर बीकानेर पुलिस की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता के बीच चर्चा का विषय बना यह मामला पुलिस और अपराधियों के गठजोड़ की आशंका भी पैदा कर रहा है।


Share This News