ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20250720 134918 रामदेवरा मेले में लगेगा सबसे बड़ा नेत्र महाकुंभ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट, राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। इस बार रामदेवरा मेले में पहली बार नेत्रकुंभ लगाया जाएगा। इसमें एक लाख से ज्यादा लोगोें की आंखों की जांच, उपचार होगा। इसके साथ ही जरूरतमंदों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया जाएगा तथा फ्री चश्में भी बांटे जाएंगे। नेत्र महाकुंभ में अजमेर की सक्षम संस्था सहयोग करेगी । संस्था के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सज्जन राज जैन कांठेड ने बताया कि रामदेवरा में ही सात जर्मन हैंगर टैंट से 6 एकड़ भूमि पर बनने वाले अस्थायी हॉस्पिटल में आंखों की जांच के साथ उपचार की भी सुविधा रहेगी। कमजोर नजर वाले भक्तों को चश्में भी दिए जाएंगे। इसके लिए अजमेर के भंडारों में भी जागरूकता के लिए अभियान चलेगा, 1 अगस्त से 2 सितंबर तक 33 दिन तक चलने वाले नेत्र महाकुंभ में अजमेर में लगने वाले भंडारों, विश्राम गृह, यहां से गुजरने वाली बसों एवं अन्य वाहनों में भी इसका प्रचार किया जाएगा। प्रेरित किया जाएगा कि वे मेले में जाकर जांच जरूर करवाएं। नेत्र महाकुंभ की तैयारियों के लिए हुई बैठक में अध्यक्ष पूनमचंद कोठारी, सचिव सत्य प्रकाश वैष्णव, उपाध्यक्ष नाथूलाल सोनी, मोनिका डिडवानिया, सत्येंद्र जैन मौजूद रहे।


Share This News