ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250527 111143 1 राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर आई खबर, दोनों चुनाव होंगे एक साथ ? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में पंचायत व निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो रही है। आमजन के मन मे यह सवाल है कि इस साल निकाय चुनाव कब होंगे। कौन नया महापौर, सभापति, पार्षद बनेगा। लंबे समय से हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर चुनाव कब होंगे. हाईकोर्ट भी सरकार से पूछ चुकी है कि 6 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में चुनाव कब कराए जाएंगे. अब चर्चा है कि प्रदेश में दिसंबर 2025 तक पंचायती राज और शहरी निकायों के चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं. पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन को लेकर बनी कैबिनेट सब कमेटी जल्द सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी. इसके बाद अंतिम फैसला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेना है।

इस बीच भजनलाल सरकार वन स्टेट वन इलेक्शन की दिशा में लगातार काम कर रही है. इसके तहत सरकार तैयारियों में जुटी हुई है. सरकार का मानना है कि एक साथ चुनाव कराने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि प्रशासनिक समन्वय भी बेहतर होगा. इसके अलावा, बार-बार आचार संहिता लागू होने से विकास कार्यों में होने वाली रुकावट भी कम होगी।


Share This News