IMG 20250527 111143 नहरों का चक्रीय कार्यक्रम जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। सिंचित क्षेत्र विकास विभाग द्वारा खरीफ फसल 2025 के दौरान आईजीएनपी नहरों को 18 जुलाई सायं 6 बजे से 13 अगस्त 2025 प्रातः 6 बजे तक 3 में से 1 समूह में चलाने हेतु अनिवार्य आवश्यकता समूहों का विवरण और चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है।
सिंचित क्षेत्र विकास आयुक्त निकया गोहाएन ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार ग्रुपों का वरीयता समूह 18 जुलाई सायं 6 बजे से 27 जुलाई प्रातः 6 बजे तक ग, क, ख रहेगा। इसी प्रकार 27 जुलाई प्रातः 6 बजे से 4 अगस्त सायं 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह ख, ग, क रहेगा। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त सायं 6 बजे से 13 अगस्त प्रातः 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता क, ख, ग रहेगा।


Share This News