IMG 20250718 190534 बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या में युवती सहित तीन गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक कविंद्र सागर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पुलिस ने युवती समेत 3 जनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बीकानेर निवासी अरुण ओझा, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी रोहित बंसल, प्रिया सिसोदिया है। इस प्रकरण में शामिल कर्मवीर व प्रियांशु की तलाश कर रही है। यह बताया जा रहा है कि कर्मवीर तंत्र विद्या का जानकार था। उन्होंने बताया कि इन्होंने षडयंत्र पूर्वक वृद्ध दंपति को अकेला देख 13 जुलाई की रात को घर में घुसकर दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी और मकान में रखे जेवरात और नकदी लेकर भाग गए। एसपी ने प्रकरण को उजागर करने के लिए 7 टीमों का गठन किया जिन्होंने अलग-अलग जगह दबिश दी।

एसपी ने बताया कि वारदात में मुख्य षडयंत्रकर्ता अरुण ओझा और उसकी पत्नी प्रियंका थे जो मृतक के मकान में बतौर किराएदार निवास करते थे जहां पर प्रियंका की माता-पिता का आना-जाना था। घटना के बाद पुलिस ने अरुण ओझा को डिटेन कर घटना की जानकारी ली और कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अन्य आरोपी गणों को भी गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी ने बताया कि हत्या के समय आरोपियों ने टीवी की आवाज तेज कर दी ताकि मृतकजनों की चीख बाहर न जाए 15 जुलाई को जब घर से बदबू आने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके पास हत्या उजागर हुई।प्रेस वार्ता में सीओ सिटी श्रवणदास संत भी उपस्थित रहे।

बीस-पच्चीस तोला सोना व नकदी ले भागे
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि हत्या करने वाले आरोपी बीस से पच्चीस तोला सोना व तीस हजार रूपये नकदी ले गये।

इस डबल मर्डर का पटाक्षेप करने वाली टीम में मुक्ता प्रसाद थानाधिकारी विजेन्द्र सीला, कोटगेट थानाधिकारी विश्वजीत सिंह, कोतवाली थानाधिकारी जसवीर सिंह, नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, एम थाना की उपनिरीक्षक रेणूबाला, राजेन्द्र कुमार, साइबर सैल के एएसआई दीपक यादव, हैड कानि रामकुमार, हेतराम, कानि कैलाश, छगनलाल, संजय, रविन्द्र, पंकज, काशीराम व साइबर सैल के कानि श्रीराम शामिल रहे।


Share This News