IMG 20250704 WA0007 स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से यहां लगेगा शिविर, टीम ने की वार्ता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 6 जुलाई को शिविर लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पुखराज साध से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की एक प्रतिनिधि टीम ने वार्ता की। विभाग द्वारा बीकानेर स्थित विवेक बाल स्कूल भाटो का बास सेवा बस्ती में लगाए जाने वाले मेडिकल चिकित्सा शिविर को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

यह चिकित्सा शिविर बजरंग दल द्वारा पुरे देश मे चलाए जा रहे साप्ताहिक सेवा कार्य 1जुलाई से 7 के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ज़रूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

1.सेवा बस्ती के शिविर में जनता का स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ दवाइयां और मधुमेह और बीपी की जांच भी की जाएगी।

2.बीकानेर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने अनचाबाई में नेत्र चिकित्सा सेवा खोलने की मांग वीएचपी बजरंग दल द्वारा की गई। इसके लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने पर सहमति हुई।

3.जिन घरों में बुजुर्ग जिनके हॉस्पिटल तक आने जाने में असुविधा है परिवार में लाने लेजाने वाला नहीं है तो ऐसे दंपति की सूची cmho ने बना कर देने को कहा। ऐसे दंपति को घर पर इलाज चिकित्सा पहुंचाने की सहमति हुई।
इस अवसर पर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचे, और यह कैंप उसी संकल्प की एक कड़ी है। इस मोके पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष विजय जी कोचर, मंत्री राजेंद्र जी सोनी सह मंत्री किशोर जी बाठिया, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख हरिकिशन व्यास, बजरंग दल महानगर संयोजक बजरंग तंवर, सलग्राम जी गहलोत, योगेश जी सोनी नवल गिरी जी शिव जी उपाध्याय आदि साथ रहे


Share This News