IMG 20250527 111143 21 बीकानेर में महिला फंदे पर झूली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र के कक्कू गांव में एक 24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

पुलिस के अनुसार, मृतका छोटी देवी पत्नी देवाराम, अपने ससुराल रोही कक्कू स्थित ढ़ाणी में रह रही थी। घटना की जानकारी मृतका के ससुर रामेश्वरलाल मेघवाल ने पांचू थाने में दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्रवधू की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी।

पुलिस को परिजनो ने कि छोटी देवी मानसिक रूप से तनाव में थी। जिससे वह कई बार उदास और चुपचाप रहती थी। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल कर रही है।


Share This News