ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20250702 WA0005 भामाशाह परिवार ने पशु चिकित्सालय के लिए दान की भूमि Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत सिंथल में आयोजित शिविर के दौरान एक सार्थक पहल देखने को मिली। लंबे समय से पशु चिकित्सालय भवन के अभाव से जूझ रहे गांव के लिए आज दानदाता परिवार ने भूमि की अमूल्य सौगात दी।

सरपंच मनुदेवी बिठू के प्रयासों से भामाशाह श्री गोपालदान एवं रमेशदान पुत्र हजारीदान बिठू ने अपनी खातेदारी भूमि में से 50×96 फुट (लगभग 1200 वर्ग गज) भूमि अपने पिता हजारीदान की पुण्य स्मृति में पशु चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए दान दी। यह भूमि गांव की आबादी से सटी हुई है, जिससे पशुपालकों को आने-जाने में सुविधा होगी। शिविर प्रभारी तहसीलदार राजकुमारी ने मौके पर ही संबंधित विभाग को भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण कर भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। इस पहल पर गांव के लोगों ने भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कार्य गांव के पशुधन स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।


Share This News