ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20250701 WA00231 रोलर डर्बी प्रतियोगिता में राजस्थान बॉयज ने जीता स्वर्ण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। फेडरेशन कप 2025 रोलर डर्बी प्रतियोगिता का भव्य समापन। राजस्थान बॉयज ने जीता स्वर्ण, यूपी गर्ल्स चैंपियन बनीं।

रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में राजस्थान स्केट एसोसिएशन केजबानी में आयोजित फेडरेशन कप 2025 रोलर डर्बी प्रतियोगिता का आज भव्य समापन हो गया। वसंत कुंज स्केटिंग रिंग गंगा शहर बीकानेर में खेले गए फाइनल मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।

फाइनल मुकाबलों के नतीजेः

  1. बॉयज फाइनलः
    राजस्थान बॉयज टीम ने उत्तर प्रदेश बॉयज टीम एक तरफ मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  2. गर्ल्स फाइनलः
    उत्तर प्रदेश गर्ल्स टीम ने राजस्थान गर्ल्स टीम को कड़ी टक्कर देते हुए हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है:

गर्ल्स कैटेगरीः

  1. स्वर्णः उत्तर प्रदेश
  2. रजतः राजस्थान
  3. कांस्यः तमिलनाडु
  4. चौथा स्थानः आंध्र प्रदेश

बॉयज कैटेगरीः

  1. स्वर्णः राजस्थान
  2. रजतः उत्तर प्रदेश
  3. कांस्यः तमिलनाडु
  4. चौथा स्थानः चंडीगढ़

प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि बाबूलाल (प्रबंध निदेशक, उरमूल डेयरी, बीकानेर) विशिष्ट अतिथिगण अनिल जोशी (मुख्य प्रशिक्षक, भारतीय तीरंदाजी टीम) श्रवण भांभू (जिला खेलकूद अधिकारी, बीकानेर) सुरेंद्र सिंह राठौड़ (संयुक्त सचिव, राजस्थान स्केट एसोसिएशन) कृष्ण लाल चौधरी (सदस्य, चौधरी कॉलोनी समिति) उपस्थित रहे।

राजस्थान स्केट एसोसिएशन के सचिव योगेंद्र खत्री ने प्रतियोगिता के सफल एवं स्मूथ रूप से संपन्न करवाने के लिए श्री संदीप भटनागर (चेयरमैन, रोलर डर्बी समिति), श्री राजीव शर्मा (मुख्य रेफरी), पूरी निर्णायक मंडल कार्यक्रम का संचालन रविंद्र हर्ष (वरिष्ठ उद्घोषक) द्वारा किया गया।


Share This News