IMG 20250617 113701 बीकानेर : होटल में अनैतिक गतिविधियां, 3 युवतियों सहित इतने गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीती रात जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के उदासर इलाके में स्थित मलवाना होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की। सोमवार रात स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत के बाद की गई।बताया जा रहा है कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं, जिसकी जानकारी आसपास के मोहल्लेवासियों ने कई बार पुलिस को दी थी। आखिरकार ग्रामीणों की गंभीरता और दबाव के चलते पुलिस हरकत में आई और थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार के नेतृत्व में टीम ने होटल पर छापा मारा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके से तीन युवतियां और कुछ युवक मिले, जिन्हें पुलिस ने शांति भंग करने की आशंका में आईपीसी की धारा 151 के तहत हिरासत में लिया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में बीकानेर के पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर को भी शिकायत दी थी, जिसके बाद इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और होटल संचालक से भी पूछताछ की जा रही है कि किन परिस्थितियों में यह गतिविधियां संचालित हो रही थीं।


Share This News