IMG 20250527 111143 20 राजस्थान के आधे जिलों में तेज बारिश के आसार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मौसम पलट चुका है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून तक प्रदेश के अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़ा, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, चूरू, जालोर, नागौर और पाली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के आसार हैं।

जबकि 21 जून से पूर्वी राजस्थान में बारिश की तीव्रता व क्षेत्र में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 21-22 जून को कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।


Share This News