IMG 20250527 111143 19 जूनागढ़ के पास मिला शव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फुटपाथ पर मिलने से सनसनी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार जूनागढ़ के सामने बने राव बीकाजी की मूर्ति स्थल के बाहर बने फुटपाथ पर एक युवक शव की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों को बुलाकर शव पीबीएम की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। यह युवक कौन है और इसकी मौत कैसे हुई है? पुलिस ने पड़ताल शुरू की।


Share This News