IMG 20250614 WA0032 scaled विश्व रक्तदाता दिवस पर बिशनारम सियाग का सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज।। बीकानेर में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज एक समारोह में कांग्रेस बीकानेर जिलाध्यक्ष एवं ब्लड ब्रांड एंबेसडर बिशनाराम को उनके रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया।
बिशनाराम सियाग लंबे समय से रक्तदान के लिए जनजागरण अभियान चला रहे हैं और युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनकी प्रेरणा से जिले में अनेक रक्तदान शिविर आयोजित हुए हैं, जिनमें हजारों यूनिट रक्त संग्रहित किया गया है।

इस अवसर पर आयोजक संस्था “एमिनेंस फाउंडेशन” द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
बिशनाराम सियाग ने सम्मान प्राप्त करते हुए कहा, “रक्तदान एक महादान है। यह सम्मान मेरे अकेले का नहीं, बल्कि उन सभी युवाओं और सहयोगियों का है जो इस अभियान में मेरे साथ हैं।” उन्होंने आगे कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि बीकानेर जिला रक्तदान में देशभर में एक मिसाल बने।इस अवसर पर गौतम अग्रवाल, अभिमन्यु जाखड़, राकेश पुनिया, रविन्द्र बिशनोई, पवन सिगड़, शिवप्रकाश भाटी, दीपक शारण, सोनू जोशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Share This News