ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250514 WA0025 भारत की बेटी सोफिया कुरैशी के खिलाफ अपशब्द कहने को लेकर प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश के विधायक मंत्री ने जो भारत की बेटी सोफिया कुरैशी के खिलाफ जो यह अपशब्द कहे हैं उसके लिए पार्टी को उनको बर्खास्त करना चाहिए क्योंकि सोफिया कुरैशी भारत की तरफ से जो युद्ध हुआ उसमें पाकिस्तान के दांत खट्टे किए और आज भाजपा के नेता उसको आतंकवादी की बहन कह रहे हैं।

इसका पुरजोर विरोध करते हैं पार्षद नंदलाल जावा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह नीति रही है धर्म विशेष लोगों को हमेशा नीचे दिखाने की कोशिश करते हैं और हम भारत में यह कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। भारत की बेटी के साथ जो अपमान हुआ है। गोगा गेट मंडल अध्यक्ष बलराज नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता ठीक नहीं है इस कार्यक्रम में धनसुख आचार्य, अब्दुल रहमान लोदरा, चंद्रकांत व्यास, एजाज पठान, देवेंद्र सोनी, हंसराज बिश्नोई विशनाराम गोदारा, महबूब अली रंगरेज मोहन नायक आदि में विरोध प्रदर्शन किया।


Share This News