ताजा खबरे
केंद्रीय मंत्री शेखावत व पूर्व सीएम गहलोत ने किया मतदानपत्नी व तीन बेटियों की हत्या कर पति फरारबीकानेर : नोटों की मालाओं से सजाया मंदिरचुनाव : दोपहर 1 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान, 6 नगर पालिकाओं में वरिष्ठ नागरिकों में दिखा उत्साहबैंकों में एक दिवसीय हड़ताल, 20 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित30 हजार से अधिक सुरक्षा बल तैनात, अभेद्य किला बनी राजधानीचुनाव : देशनोक में 102 वर्ष की महिला ने डाला वोट, लूनकरणसर में सुबह से मतदान के लिए कतारेंचुनाव : बीकानेर की छह नगर पालिकाओं के 1 लाख 66 हजार 355 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग… तभी कार्मिक को ड्यूटी पर माना जाएगाबिजली रहेगी बन्द, इतने घंटे असररामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में किन्नर समुदाय ने भेजा ठंडे पानी का टैंकर
IMG 20250514 WA0024 वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शर्मा को अफ्रीका में मिला सेवा सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा को लाइबेरिया (अफ्रीका) में मिला सेवा सम्मान।।सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में नौवें बैंच में अध्ययनरत्त रहे डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा वरिष्ठ नेत्र सर्जन को हाल ही में लाइबेरिया (अफ्रीका) में अपनी उत्कृष्ट सेवा के लिए वहां की अंतरराष्ट्रीय संस्था (एन जीओ) साइट सैवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर प्रशंषा पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है।

डॉ. शर्मा अफ्रीका में पन्द्रह साल सेवा देकर लोगों के नेत्र संबंधी विभिन्न प्रकार के रोगों को ठीक करने का कार्य किया। इसके चलते उन्हें यह सम्मान दिया गया।डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा के सम्मान पत्र प्राप्त करने के बाद बीकानेर लौटने पर उनके परिजनों ने उनका साफा पहनाकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी में निवास करने वाले डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा ने अपने लम्बे सेवाकाल में वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक के रूप में केवल लाइबेरिया ही नहीं अपितु विभिन्न संस्थाओं के लिए जनहित में श्रीलंका, भूटान, साऊथ अफ्रीका, नाइजिरिया, एरिटेरिया सहित अन्य देशों में एनजीओ संस्थाओं के साथ जुडक़र निरन्तर नेत्र चिकित्सक के रूप में कार्य किया है।

डॉ. शर्मा ने 1980 से अब तक निरन्तर 25 वर्ष भूटान एवं 15 वर्ष अफ्रीका मे यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम, हिमालय केटे्रक्ट प्रोजेक्ट (यू एस), अंधेरी हिल फी इन्टरनेशनल (जर्मन ऑर्गेनाइजेशन), फ्रेड हैलो ऑर्गेनाइजेशन, साइट सैवर्स (यूके) में सेवाएं देकर बहुत से लोगों की अंधेरे से भरी दुनिया में रोशनी लौटाकर भारत लौटे हैं।


Share This News