ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220726 123123 5 13 साल के छात्र को भगा ले गई अध्यापिका, गर्भवती होने पर कही ये बात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। राजस्थान में प्राचीन समय मे एक कहावत प्रचलित थी । ‘त्रिया तेरह 13 और मर्द 18, यानी शादी के लिए महिला की आयु 13 और मर्द की 18 हो। लेकिन अब यह कहावत भी बदल गई है। देश मे अब हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 13 साल के बच्चे को 23 साल युवती भगा ले गई। क्या भारतीय समाज वास्तव में इतना बदल गया है ? गुजरात के सूरत में एक 23 साल की शिक्षिका अपने 13 साल के छात्र को भगा कर ले गई। हालांकि, पुलिस ने आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षिका ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह अपने स्टूडेंट की मां बनने वाली है। शिक्षिका का दावा है कि उसके पेट में पांच महीने का गर्भ पल रह रहा है। इसी कारण वह स्टूडेंट को लेकर भाग गई थी।

दो साल से चल रहा था

शिक्षिका ने बताया कि वह छात्र के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग में थी। इस दौरान उसने छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शिक्षिका गर्भवती हो गई। इसके बाद वह छात्र को लेकर फरार हो गई। जानकारी के अनुसार, पूरी घटना सूरत के पुणे थाना क्षेत्र की है।

छात्र के पिता की शिकायत पुलिस जांच में जुटी। शिक्षिका और छात्र को पुलिस की एक टीम ने राजस्थान सीमा पर शामलाजी से चलने वाली बस से हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को सूरत लेकर आई और आरोपी शिक्षा से पूछताछ की गई।

शिक्षिका ने बताया कि दोनों ने एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध कई बार बनाए। इस कारण वह गर्भवती हो गई। मेडिकल जांच में पता चला है कि बच्चा पिता बनने में सक्षम है। पुलिस का कहना है कि वह गर्भ में पल रहे बच्चे का डीएनए टेस्ट कराएगी। शिक्षिका पर नाबालिग के अपहरण करने के आरोप शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद शिक्षिका पर पोक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है।

यह है मामला

13 साल के छात्र को घर पर ट्यूशन पढ़ाने आती थी। शिक्षिका 25 अप्रैल को छात्र को लेकर फरार हो गई। पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया था। बाद में 30 अप्रैल को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

img 20250503 1116052653224968146647120 13 साल के छात्र को भगा ले गई अध्यापिका, गर्भवती होने पर कही ये बात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

सूरत की पूणे पुलिस को शिक्षिका की एक दिन की रिमांड मिली है। इस दौरान पुलिस आरोपी शिक्षिका को साथ लेकर वड़ोदरा होटल जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के साथ अन्य कई सबूत एकत्र किए जाएंगे। पुलिस कार्रवाई जारी है। उल्लेखनीय है कि देश मे अब अमेरिकी व यूरोपीय देशों की तर्ज पर अपराध होने लगे है। महिलाओं द्वारा पुरुष को लेकर भागना, पति की पिटाई करना, लुटेरी दुल्हन बनकर प्रेमी के साथ भागना सहित अन्य अपराधों में महिलाओ की भागीदारी ने सामाजिक ताने बाने को झकझोर कर रख दिया है। हास्यापद है कि पुरुष यह कार्य करे दुष्कर्म और महिला यह करे तो प्रेम?


Share This News