Thar पोस्ट न्यूज। बाइक चोरी का सिलसिला जारी है पुलिस भी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। बीकानेर शहर के कोटगेट व नयाशहर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वालों को गिरफ्त में लेकर उनके कब्जे से 14 चोरी हुई बाइक को बरामद किया है। कोटगेट थाना पुलिस की टीम ने तीन और नयाशहर थाना पुलिस ने 11 बाइक बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटगेट थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले नाबालिग को पकड़ा है। जिसके कब्जे से हीरो कंपनी की तीन मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है। इसको पकडऩे वाली टीम में थानाधिकारी मनोज शर्मा के अलावा हैड कानि मांगीलाल, कानि सुभाष, बबलू, श्रीराम शामिल रहे।  नयाशहर थाना पुलिस ने भी चोरी हुई 11 मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। इसको चुराने वाले बज्जू निवासी लोकेन्द्र सिंह को पकड़ा है। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि कार्रवाई में हैड कानि जगदीश, कानि केसरराम, मोहजीत व नरेश शामिल रहे। केसरराम व नरेश की भूमिका अहम रही।