ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241206 091044 मॉर्डन मार्केट के मसाज पॉर्लर में जिस्मफरोशी, पुलिस दबिश में युवक युवतियां गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़ बीकानेर। बीकानेर पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर कोटगेट थाना पुलिस ने गुरूवार की शाम मॉर्डन मार्केट के एक फेमस मसाज पॉर्लर में दबिश देकर मौके पर सैक्स रेकेट का पर्दाफाश कर जिस्म फरोशी में लिप्त युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालात में दबोचा। सीओ सिटी श्रवणदास संत की अगुवाई में हुई पुलिस की इस कार्यवाही से मसाज पॉर्लर में हडक़ंप सा मचा गया। पुलिस ने मौके पर पांच युवतियों समेत दो युवकों को गिरफ्त में लिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली थी मॉर्डन मार्केट के मसाज पॉर्लर में पिछले लंबे समय से अनैतिक धंधा चल रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद गुरूवार की शाम सीओ सिटी श्रवणदास संत और सीआई कोटगेट मनोज शर्मा की अगुवाई में पहुंची टीम ने मौके पर कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्यवाही से बीकानेर में मसाज पॉर्लर जगत में हडक़ंप सा मचा हुआ है। बीकानेर में जयपुर रोड सहित अनेक जगहों पर खुले स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी की शिकायतें मिली हैं।


Share This News