ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
kabadi बीकानेर में स्क्रैप चुराते चार जने गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने रेलवे स्टेशन से लाखों रुपए के स्क्रैप चुराते तीन जनों को गिरफ्तार किया है। चोरी का ये सामान खरीदने वाले 4 कबाडिय़ों को पकड़ा है। इस बारे में आरपीएफ पुलिस अधिकारी सुभाष बिश्नोई ने बताया कि 31 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन के पास बने रेलवे गोदाम से 17 लाख के कॉपर वायर की चोरी करने के मामलें में 3 आरोपियों व 4 कबाडिय़ों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार किये गये आरोपियों में बीकाजी फैक्ट्री के पीछे आजाद नगर में बनी झुग्गी झोपडिय़ा में रहने वाले धर्माराम और सोहन राम है। जिनके निशानदेही पर कबाडी खुर्शीद, फिरोज व कालू उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी जानकारी पर कबाडी अशरफ आरपीएफ में गिरफ्तार किया। अशरफ पहले से ही जेल में बंद था जिसे आरपीएफ ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

बीकानेर में आरपीएफ के आईजी ज्योति कुमार असीजा बीकानेर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और चोरों को पकडऩे के लिए एक स्पेशल टीम गठित की। जिसमें इंस्पेक्टर सुभाष बिश्नोई, इंस्पेक्टर रणवीर, इंस्पेक्टर राजकुमार, एसआई अजय एसआई प्रवीण हेड कांस्टेबल ताराचंद कांस्टेबल श्याम राम, कांस्टेबल सुरेश,छैलू सिंह, विनोद और साइबर एक्सपर्ट हेड कांस्टेबल भेरूराम को शामिल किया गया।


Share This News