ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241109 WA0239 विशेष अभियान : पेयजल के 11 नमूने लिए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम और स्वच्छता के मद्देनजर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार नगर निगम तथा जलदाय विभाग के विशेष अभियान के तहत लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी नमूने लिए। दोनों विभागों की टीमों द्वारा जस्सूसर गेट के अंदर तथा जिला अस्पताल के आस पास के क्षेत्र में पेयजल के 11 नमूने लिए गए।

इस दौरान जस्सूसर गेट के आशापुरा मंदिर से, पोस्ट ऑफिस के पास निवासरत जनार्दन गौड़ एवं क्षेत्र के अन्य घरों से तथा जस्सूसर गेट के अंदर निवासरत मोहनलाल जोशी के घर से नमूने लिए गए।

इसी क्रम में बिन्नाणी भवन के पास निवासरत वीरेंद्र जोशी, चांद श्रीमाली तथा बृज मोहन दवे के घर से, जिला अस्पताल के पीछे के क्षेत्र में रामेश्वर लाल जोशी, अरुण पारीक, शिवनारायण पारीक तथा एच एम जोशी के घर से नमूने लिए गए। टीमों द्वारा घरों पेयजल सप्लाई की स्थिति की जानकारी ली गई तथा आमजन को मौसमी बीमारियों से बचाव के साथ पेयजल गुणवत्ता के बारे में बताया गया। उल्लेखनीय है कि विशेष अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।


Share This News