Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। इस बार गर्मियों में नहर बंदी की जाएगी राजस्थान फीडर कैनाल पर इस बार नहर बंदी कर रीलाइनिंग का काम होगा। इसके लिए अप्रेल और मई में नहर बंदी होगी। राजस्थान फीडर पर करीब साढ़े 15 किलोमीटर तक रीलाइनिंग की जाएगी ताकि 3 से 4 हजार क्यूसेक पानी बढ़ाया जा सके। इसका लाभ राजस्थान के 15 जिलों में लाखों किसानों को मिलेगा।नहरबंदी के लिए राजस्थान सरकार ने पंजाब सरकार को 136 करोड़ रुपए देने पर सहमति जताई है। साथ ही सरहिंद फीडर पर भी नहर बंदी कर रीलाइनिंग होगी। जल संसाधन विभाग की अनुसार दोनों ही फीडर से राजस्थान को पानी मिलता रहा है और रीलाइनिंग के बाद करीब 3 से 4 हजार क्यूसेक पानी ज्यादा मिलने की उम्मीद है।राजस्थान फीडर पर साढ़े 15 किलोमीटर तक रीलाइनिंग होगी। सरहिंद फीडर पर करीब 12 किलोमीटर तक रीलाइनिंग की जाएगी। इससे राजस्थान के 15 जिलों के किसान को पानी मिलेगा। इससे राजस्थान फीडर की क्षमता 18500 क्यूसेक पानी हो जाएगी। अभी केवल 11 से 12 हजार क्यूसेक पानी दिया जा सकता है। राजस्थान फीडर के लिए 97.55 करोड़ रुपए और सरहिंद फीडर पर रीलाइनिंग के लिए 38.80 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।