ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220726 123123 महिला की सोने की चैन झपटी, इस इलाके में हुई सर्वाधिक वारदातें Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के नयाशहर थाने से गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट तथा मुख्य मार्ग पर चैन स्नैचिंग की अनेक वारदातें हो चुकी है।  इस इलाके में तीन दिन में दो वारदातें हुई है। ताज़ा मामले के अनुसार नयाशहर थाना इलाके में पुष्करणा स्कूल के पास एक महिला के गले से मोटरसाइकिल सवार चैन चुरा कर ले गये। जिसका मामला थाना में उनके पति आशीष बिस्सा ने दर्ज करवाते हुए बताया है कि उनकी पत्नी मीनाक्षी अपने पीहर से स्कूटी पर सवार होकर मनावतों की गली ससुराल आ रही थी कि पुष्करणा स्कूल के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने मीनाक्षी के गले से सोने की चैन झपट ली और फरार हो गये। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक राकेश गोदारा को सौंपी है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। गोकुल सर्किल के  नजदीक भी दीपावली की रात वारदात हुई। दरअसल बीकानेर में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। घर घर नशे की सुलभ पहुंच है। अपराध भी इससे जुड़े है।


Share This News